मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम सात बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में राज्य की खेल नीति और राशन विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। इनके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित सेवानियमावली व विधानसभा सत्र में पेश होने वाले प्रतिवेदन भी कैबिनेट में आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक…..
RELATED ARTICLES
