Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 06 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 5 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 71 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बी.एच.एल. के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत 13 निर्माण कार्यों हेतु 08 करोड़ 48 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 93 लाख 33 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 12 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैन्सडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 22 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 52 लाख रूपये, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 7 लाख रूपये के साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 61 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular