
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ मण्डल के भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जी0जी0आई0सी0 आजमगढ़ स्थित इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कट्रोल सेण्टर (आई0सी0सी0सी0) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, निगरानी समिति, टेलीकन्सलटेंसी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने मुख्यमंत्री को कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड पल्हनी ग्राम बिजौरा पहुंचकर वहां कोरोना संक्रमित से मुलाकात की तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमित व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार सम्पर्क में हैं तथा लगातार दवा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। डाॅक्टरों ने भी टेलीफोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आवश्यक सलाह दी। उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के लोगों ने सम्पर्क कर सभी सुविधाएं मुहैया करायीं। जिला प्रशासन द्वारा लगातार सेनिटाइजेशन, साफ-सफाई करायी गयी एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात गांधी गुरुकुल इण्टर काॅलेज भंवरनाथ पहुंचकर वहां निगरानी समिति के कार्याें की जानकारी प्राप्त की। नव निर्वाचित प्रधान को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ही निगरानी समिति का अध्यक्ष होता है। उन्होंने प्रधान से कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें तथा सीएचसी/पीएचसी के चिकित्सकों से मिलकर सर्दी, बुखार, खांसी या अन्य लक्षण प्रतीत होने पर जरूरी दवाएं तथा राशन जरूरतमंदों में वितरित करायें। उन्होंने एएनएम को डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिये। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन तथा टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने वैक्सीन को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम को दूर करने का प्रयास करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि ग्रामवासियों की सुविधा के लिए काॅमन सर्विस सेण्टर को ही अब वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया जायेगा, जहां पर आसानी से ग्रामवासियों का रजिस्ट्रेशन कर उनका टीकाकरण किया जा सके। सभी लोग स्वच्छता और सफाई पर विषेष ध्यान दें तथा मास्क एवं सोशल डिस्टंेसिंग का पालन अवश्य करें।
मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ में कोविड प्रबन्धन कार्याें की मण्डलीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी लगातार विजिट करते रहें तथा वैक्सीनेशन एवं एन्टीजन टेस्ट की क्षमता को तेजी से बढ़ाना सुनिश्चित करें। इसी सप्ताह सभी सीएचसी/पीएचसी पूरी क्षमता के साथ प्रत्येक दशा में संचालित हो जाने चाहिए। जितने लोगों की टेस्टिंग/वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग तथा ट्रेसिंग की जाए, उस रिपोर्ट को तत्काल गूगल शीट पर अपडेट करें। समीक्षा बैठक मेें जनपद मऊ एवं बलिया के वरिष्ठ अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुड़े।


