Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया पेपरलेस वेबसाइट का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया पेपरलेस वेबसाइट का शुभारम्भ

जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा जनता, वादकारियों एवम पर्यटकों को होने वाली असुविधा के निराकरण एवं सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पहल करते हुये एक पेपरलैस वेबसाइट e-collectornainital.com जनपद के संसाधनो से शुरू कर दी है।

वेबसाइट का  शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

इस बेबासाइट से प्रथम चरण में जनपद नैनीताल के परगना नैनीताल के समस्त गांवों के नक्शे, राजस्व गांवो की मूल एवं सामान्य जानकारिया, गांवों की जनसंख्या, ग्राम्य स्तरीय अधिकारियों के नाम, क्षेत्रफल गांव में उपलब्ध संसाधन चिकित्सा इत्यादि की जानकारियां, न्यायालय में गतिमान राजस्व वादो की अद्यावधिक स्थिति, जनपद के मुख्य पर्यटक स्थल के फोटोग्राफ्स एवम सामान्य जानकारी इत्यादि सूचनायें एक क्लिक के साथ उपलब्ध रहेेंगी। इसके अतिरिक्त जनपद के परगनाधिकारी से निर्गत होेने वाले आय, पारिवारिक सदस्यता, जाति,स्थायी, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र को जनता की सुविधा के लिए पेपरलैस कर दिया है।

जिससे जनता को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में नही भटकना पडेगा। इस व्यवस्था से जनता को काफी लाभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments