Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीज़ों का हाल चाल जाना।

अस्पताल कर्मचारियों को जैसे ही मुख्यमंत्री के निरीक्षण की बात पता चली सब बौचके रह गए।

यह हुई कार्यवाही

3 स्टाफ सस्पेंड किये गये।2 जूनियर रेजीडेंट डाॅक्टर्स मनीष एवं ध्रुवांचल के ड्यूटी पर उपस्थित न रहने एवं एक नर्स फातिमा द्वारा मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करने के निर्देश दिये। दून अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। मरीजों से बातचीत की एवं अस्पताल द्वारा उनके लिये की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
मरीजों से उनकी समस्याओं के विषय पर बातचीत करते हुए उनके उचित ईलाज का आश्वासन दिया। डाॅक्टर्स को निर्देश दिये कि गरीबी अथवा पैसे न होने के कारण जिन मरीजों के ईलाज में समस्या आ रही है उनका एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ऐसे मरीजों का ईलाज कर सहायता की जाएगी। एक मरीज के आॅर्थो वार्ड के आसपास टाॅयलेट की व्यवस्था न होने पर अस्पताल प्रशासन को इसके लिये प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिये। मरीजों की उचित देखभाल के भी निर्देश दिये। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular