देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण व द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को दिये गये हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में 2 इकाइयां आईआरबी की स्थापित है अब तीसरी का जिला चमोली में स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि झाझरा में एक अच्छा भवन बना है और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संसाधन दुरुस्त करने के सरकार के प्रयास जारी हैं।
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री ने आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण व द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
RELATED ARTICLES