देहरादून{शैली}- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मगुरू जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने धर्मगुरू मुनि तरूण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि धमगुरू जैन मुनि तरूण सागर को समाज में शांति, सद्भाव, शिक्षा एवं उनके विचाारों व योगदान के लिये हमेशा याद किया जायेगा। आपकों बता दें कि जैन मुनि तरुण सागर का आज तड़के निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। जगह-जगह उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। जिस कमरे में उन्हें रखा गया था, वहां पर सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों को ही जाने की इजाजत थी। इसके अलावा किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई थी। गुरुवार को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दिन में उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद आज सुबह उनका निधन हो गया।