Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्द्रमणि बडोनी की जयंती पर किया उनका...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्द्रमणि बडोनी की जयंती पर किया उनका स्मरण…..


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्वतीय गांधी और उत्तराखण्ड आन्दोलन के प्रणेता स्व.इन्द्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड आंदोलन में स्व.बडोनी जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिया जाता है। स्व.इन्द्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार थे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2