Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- हम भी आरोप लगा सकते हैं कि...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- हम भी आरोप लगा सकते हैं कि विपक्ष ला रहा है डेंगू का मच्छर….

देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत देहरादून में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेंगू से ग्रसित मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।। उन्होंने विपक्ष के घेरते हुए कहा कि डेंगू सरकार के घर में तो नहीं होता है। विपक्ष अनावश्यक आरोप लगा रहा है। कहा कि सबसे बड़ा मच्छर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आसपास घूम रहा है। वो अपनी कमेटी तक तो बना नहीं पा रहे हैं। हम भी आरोप लगा सकते हैं कि विपक्ष डेंगू के मच्छर ला रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने डेंगू के मुद्दे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को घेरते हुए कहा कि राज्य के मुखिया और स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते उनकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी है, मगर इसका निर्वहन नहीं किया जा रहा है। सरकार के पास डेंगू प्रभावितों के असल आंकडे़ तक उपलब्ध नहीं है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular