देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने चुनाव सफलतापूर्वक करवाने के लिए चुनाव आयोग को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में नए युवा मतदाता अपनी भागीदारी निभाएंगे। मतदाता की भूमिका में युवा भारत निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने उत्तराखंड के सभी लोगों से लोकतंत्र के इस महान पर्व की सफलता के लिए मतदान में सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा भी की।



