देहरादून- लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को आचार संहिता से पहले पेंडिंग में रखी फाइलों के निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा फाइलों का तेजी से निस्तारण करने के लिए प्रदेश में सीएम डेस्क बोर्ड बनाया गया है। इसके तहत पेंडिंग में पड़ी फाइलों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा। सीएम डेस्क बोर्ड बनाने के बाद भी फाइलों का निस्तारण जल्द न हो पाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को आचार संहिता से पहले फाइलों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार की कोशिश है कि सभी विभागों की फाइलों का निस्तारण जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि समय से सभी फाइलों का निस्तारण हो सके। इसके लिए मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।



