Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत 11 को हाई कोर्ट का नोटिस जारी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत 11 को हाई कोर्ट का नोटिस जारी

नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र  सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने को लेकर देहरादून निवासी हेमा पुरोहित की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत समेत इस विधानसभा से सभी 11 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कोर्ट से कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने डोईवाला सीट से नामांकन किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। उनका नामांकन निरस्त करने से पहले सुनवाई का मौका तक नही दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी ने द्वेष की भावना से उनका नामांकन निरस्त किया।

पुरोहित ने आरोप लगाया है कि दूसरे प्रत्याशियों को नामांकन पत्र की कमियां दूर करने को कहा गया। उन्होंने अपनी याचिका में डोईवाला सीट से पर्चा दाखिल करने वाले सभी 11 प्रत्याशियों को पक्षकार बनाय है, इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी शामिल हैं।

इस पूरे मामले के बाद न्यायमूर्ति सर्वेश गुप्ता की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद सीएम व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular