बद्रीनाथ धाम पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ , बद्रीनाथ पहुंचकर किया उत्तर प्रदेश पर्यटन भवन का शिलान्यास , कड़कड़ाती ठंड के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी आज मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे बद्रीनाथ धाम पहुंचकर दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश को प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान बद्री विशाल के दर पर शीश झुकाया है , आपको बता दें बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद अपने पितरों के मोक्ष की कामना करते हुए ब्रह्म कपाल में पिंडदान भी किया है आपको बता दें जिसके बाद दोनों ही मुख्यमंत्री जवानों से भेंट करने के लिए माना के लिए रवाना भी हो गए हैं।