Homeराज्यउत्तराखण्डमामूली कहासुनी में बुलेट सवार ने झोंका फायर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मामूली कहासुनी में बुलेट सवार ने झोंका फायर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर – बीती रात करीब 10:30 बजे जसपुर खुर्द स्थित साहनी रिसोर्ट के सामने मोहल्ला काजी बाग निवासी वीर सिंह और उसका दोस्त रम्पुरा निवासी रजत सिंह एक पकौड़ी के ठेले पर पकौड़ी खा रहे थे। अचानक वहां से गुजर रहे एक बुलेट सवार व्यक्ति ने वहां आकर दोनों ही लोगों से पकौड़ी पहले लेने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें जसपुर खुर्द निवासी बुलेट सवार जसवीर सिंह ने उन दोनों के ऊपर फायर झोंक दिया। वह दोनों फायर से बाल बाल बच गए और गोली उनकी पास खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए हमलावर भीड़ को देखकर वहां से तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। दोनों ही दोस्तों ने उसका पीछा किया तो उसने चीमा चौराहे के निकट एक वाइन शॉप पर भी अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए फायर झोंका। घटना की खबर लगते ही वहां पर पुलिस बल भी आ गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हमलावर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसवीर सिंह निवासी जसपुर खुर्द बताया पुलिस ने उसके पास से कमर में बंधी बेल्ट में से 9 जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस और तमंचा बरामद कर हिरासत में ले लिया। आज सुबह पुलिस ने हमलावर का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular