Homeराज्यउत्तराखण्डमानस खंड झांकी जोशीमठ को रवाना , गणतंत्र दिवस परेड मे झांकी को...

मानस खंड झांकी जोशीमठ को रवाना , गणतंत्र दिवस परेड मे झांकी को मिला था देश में प्रथम स्थान…

गणतंत्र दिवस परेड-2023 में शामिल उत्तराखंड की मानसखंड की झांकी को मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन गोपेश्वर से हरी झंडी दिखाकर विकास खण्ड जोशीमठ के लिए रवाना किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व दर्शक भी मौजूद थे l

गणतंत्र दिवस की परेड 2023 में पूरे देश में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था l जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह बना हुआ है l

उत्तराखंड मानसखंड की झांकी बीते दिन सांय को जनपद चमोली मुख्यालय पहुंची थी । झांकी को देखने के लिए स्थानीय लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है l

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड की झांकी को प्रदेश स्तर पर अधिक-से-अधिक स्थानों में दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है।

मानसखंड की झांकी को 5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया था। यह झांकी 5 अप्रैल से 18 मई, 2023 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रदर्शित की जा रही है। झांकी में जागेश्वर महादेव मंदिर समूह, ऐपण कला, वन, कार्बेट नेशनल पार्क, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वन पशु कस्तूरी मृग, छोलिया नृत्य आदि से तैयार सुंदर झांकी दर्शायी गई है। जिसको देखने के लोगों में उत्साह बना हुआ है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular