Homeराज्यउत्तराखण्डमाणा में आज से रिलायंस 4-जी सेवा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

माणा में आज से रिलायंस 4-जी सेवा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली सेवा का किया शुभारंभ।

चमोली/बद्रीनाथ – आज बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद  रिलायंस 4-जी  टावर के उद्घाटन के साथ  4-जी सेवा शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4-जी सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे। रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उद्घाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में बद्रीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव  माणा में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि रिलायंस जिओ 4-जी सेवा शुरू करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। 4-जी सेवा से तीर्थयात्रियों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बद्रीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडिकेटेड कनेक्टिविटी लाइन उपलब्ध करायी गयी है। यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4-जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिससे चारधाम यात्रियों तथा हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों  को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।

रिलायंस 4-जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4-जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4-जी कनेक्टिविटी सुविधा प्रदान की है।
इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी। रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद  ने उदघाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular