Homeराज्यउत्तराखण्डमां की अस्थि विसर्जित कर भावुक हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार।

मां की अस्थि विसर्जित कर भावुक हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार।

हरिद्वार – उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अपनी माता सावित्री देवी की अस्थियां लेकर आज हरकी पैड़ी पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया।

सावित्री देवी का स्वर्गवास 24 जुलाई को देहरादून में हुआ था। डीजीपी अशोक कुमार के साथ मौके पर मौजद लोगो ने नम आंखों से सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में आचार्य बालकिशन पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी सहित साधु संत और व्यापारी उपस्थित रहे। अस्थि विसर्जन के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार काफी भावुक नजर आए।

सावित्री देवी अस्ति मां गंगा में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और उनके परिजनों ने पूरी विधि विधान से प्रवाहित की अस्थि विसर्जन के बाद अशोक कुमार अपनी मां को याद करके काफी भावुक हो गए। अशोक कुमार ने सिर्फ इतना ही कहा मेरी मां ने हमेशा ही मुझे मानवता का पाठ पढ़ाया है। वह हमेशा कहती थी सबकी चिंता करो और सबकी मदद करो। उन्होंने कभी भी अपने बारे में नहीं सोचा और हमेशा ही लोगों की मदद करती रही।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता जी सावित्री देवी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सभी लोग पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनका कहना है कि सावित्री देवी ने ऐसे पुत्र को जन्म दिया जो आज पुलिस महानिदेशक पद पर रहकर लोगों के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। हमें शोक की घड़ी में भगवान से कामना करते हैं और पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments