महिला की गुमशुदगी ने पुलिस की हो रही है फजीहत,,,

राजधानी देहरादून में इन दिनों एक महिला की गुमशुदगी ने पुलिस की जमकर फजीहत करा दी है। यह इसलिए क्योंकि मामला पुलिस विभाग से जुडा हुआ है। दरअसल पुलिस लाइन में तैनात महिला काॅन्स्टेबल बीते 3 जुलाई को रहस्यमई परिस्थियों में गायब हो गई थी। महिला देहरादून के डोईवाला इलाके की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने डोईवाला थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस महिला के परिजनों और सर्विलांस के भरोसे महिला की तलाश कर रही है।उत्तराखंड पुलिस में 2002 में भर्ती हुई राबीया पत्नी नदीम 3 जुलाई को डोईवाला से रोजाना की तरह घर से निकली लेकिन न तो अपने पुलिस लाइन स्थित आॅफिस पंहुची और न घर वापस लौटी। राबीया के पति नदीम ने पहले अपने सगे सम्बंधियों से उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन जब राबिता का कुछ पता नहीं चला तो राबिया के पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में गुमशुदा राबिता की खोजबीन शुरु की तो राबिता की स्कूटी डोईवाला में ही खडी मिली। इतना ही नहीं राबिता के मोबाइल फोन भी घर पर ही मिले। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे महिला की तलाश कर रही है।अपने ही महकमें की लापरवाही को देखत हुए अब राबिया के साथ की महिला पुलिसकर्मियों ने उसके ढूंडने का अभियान चलाना शुरु कर दिया है। राबिया को ढूंडने के लिए सोशल मीडिया पर भी जोरदार कैंपेनिग चल रही है। एसएसपी ने बताया कि राबिया खातून को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डाट दिया था। जिस वजह से वो घर से नाराज़ होकर चली गयी है। पुलिस लगातार तलाश कर रही है,,,, 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here