Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी जेल बंद रूसी नागरिक ने 7 दिन से त्याग रखा...

टिहरी जेल बंद रूसी नागरिक ने 7 दिन से त्याग रखा है खाना , क्यों पढ़िए पूरी खबर

ब्रेकिंग :टिहरी जेल में बंद रूसी नागरिक ने पिछले सात दिनों से खाना त्याग रखा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूसी उत्तरकाशी में बिना वीजा और पासपोर्ट के खेती करते पकड़ा गया था। उसने संयुक्त राष्ट्र को मेल भेजकर भारत में शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत मांगी है। उसका यह भी कहना है कि जब मैने कोई जुर्म नहीं किया तो मुझे जेल में बंद क्यों किया गया। उत्तरकाशी अभिसूचना इकाई और पुरोला पुलिस ने एक जुलाई को डामटा से रूसी मूल के सग्वेर्ज रज्जाजेव को गिरफ्तार किया था। यह नागरिक सालों से बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहा था। पुलिस ने फॉरेन अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर चार जुलाई को टिहरी जेल भेजा, लेकिन उसने गिरफ्तार होने के दिन से खाना त्याग रखा है। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी जिला कारागार डॉ. अमित राय ने उसे जेल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। डॉ. राय ने बताया कि रूसी नागरिक ने एक जुलाई से खाना त्याग रखा है। वह सिर्फ पानी पी रहा है। बताया जा रहा कि रूसी नागरिक ने संयुक्त राष्ट्र को मेल भेजी है, जिसमें उसने भारत में शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत मांगी है। उनका यह भी कहना है कि जब तक उन्हें जेल से रिहा कर शरणार्थी बनकर रहने की इजाजत नहीं दी जाती तब तक खाना नहीं खाएंगे। चेतावनी दी कि यदि रिहा नहीं किया गया तो पानी भी त्याग दूंगा

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular