Homeराज्यदिल्लीमहाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच भाजपा ने मारी बाजी, फडणवीस ने...

महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच भाजपा ने मारी बाजी, फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ….

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटा। जिसके बाद सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी ने शपथ दिलाई।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular