Homeराज्यदिल्लीमहाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 12 लोगों की मौत, गृह मंत्री...

महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 12 लोगों की मौत, गृह मंत्री ने जताया दुख……

महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह घटना धुले के शिरपुर कस्बे की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट होने की वजह से 12 लोगों की जान चली गई। इसमें 58 लोग गंभीर से रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत की। उनसे घटना के बारे में बातचीत की। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदना।राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। यह घटना धुले जिले के शिरपुर में सुबह दस बजे के करीब हुई। धुले के एसपी विश्वास पंधारे के मुताबिक आग में झूलसने की वजह से 58 घायल हुए हैं। इसके पहले मृतकों की संख्या छह बताई जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि काफी लोग अभी भी अंदर हो सकते हैं। दमकल और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular