Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र: भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवारे बांध टूटा, 6 लोग की मौत,...

महाराष्ट्र: भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवारे बांध टूटा, 6 लोग की मौत, 19 लापता……

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रत्नागिरी में तिवारे बांध टूट गया है। इससे बांध के नीचे बसे सात गांवों में बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक बांध की चपेट में आने से गांवों के करीब 19 लोग लापता हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने छह शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। बांध से सटे करीब 12 घरों के बह जाने की भी सूचना है। पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवी मौके पर मौजूद हैं। इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने की संभावना है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भी भेज दिया गया है।

एएनआई के मुताबिक बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ गया था। बता दें कि रविवार से ही महाराष्ट्र में भारी बरसात हो रही है। राहत के कार्य में लगी एजेंसियों का कहना है कि बांध के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की संभावना है। लेकिन उन्हें अभी तक कितना नुकसान पहुंचा है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। महाराष्ट्र के अलावा अन्य इलाकों में भी रविवार से ही भारी बारिश हो रही है। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य में अब तक करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 75 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी इसमें शामिल है। सावधानी बरतते हुए मंगलवार को मुंबई में राज्य सरकार ने छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2