Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र: पुणे में दीवार गिरने से चार बच्चों समेत 15 लोगों की...

महाराष्ट्र: पुणे में दीवार गिरने से चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, महाराष्ट्र और बिहार सरकार ने किया मुआवजे का एलान……

भारी मानसूनी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में बिहार के 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने कटिहार के 15 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के जवान भी पहुंचे। शवों को दीवार के मलबे से निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गीली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए। पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई थी। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे। सरकार प्रभावित लोगों को मदद कर रही है। पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम ने कहा कि हमारी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जांच करेंगे कि क्या उचित अनुमति ली गई थी और सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular