Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक नितेश राणे की सरेआम गुंडागर्दी, इंजीनियर को पहले कीचड़...

महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक नितेश राणे की सरेआम गुंडागर्दी, इंजीनियर को पहले कीचड़ से नहलाया फिर पुल से बांधा…..

महाराष्ट्र के कणकवली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौच करने और उसे कीचड़ से नहलाने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और विधायक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास राजमार्ग का मुआयना करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राणे को जब मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढे दिखाई दिए तो वह भड़क गए। उन्होंने इंजीनियर प्रकाश शेडकर को वहां बुलाया और उनके साथ गाली-गलौच की। इसके बाद कीचड़ से भरी बल्टी का पानी उनके ऊपर डाल दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने भी ऐसा किया। फिर इंजीनियर को पुल पर खड़ा करके उसे बांधने की कोशिश की। समाचार एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो जारी किया है। जिसमें राणे इंजीनियर से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब इंदौर-3 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई करके चर्चा में छाए हुए हैं। कांग्रेस लगातार उनपर हमला करते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रही है। बता दें 26 जून को आकाश ने एक जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें अदालत से जमानत मिली है। उनकी इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं और उन्होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान इसपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि बेटी किसी का भी बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आकाश के पिता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदीजी की टिप्पणी उसके (आकाश) राजनीतिक जीवन के लिए सीख है। मोदीजी मेरे लिए पिता और आकाश के लिए पितामह तुल्य हैं। उनकी डांट आकाश के राजनीतिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे सुधार होगा। उनकी कही बात में अपनापन छुपा हुआ है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular