महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू, भक्तों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ के जाख गांव स्थित महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। इससे पहले पिथौरागढ़ नगर से जाख गांव तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

निरंजनी अखाड़े के महंत श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वर गिरी महाराज के नेतृत्व में आज रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। जाख में रावण का शिव पूजन राम दरबार कालिका मैया की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे, शोभायात्रा जाख में संपन्न हुई।

इसके बाद जलाभिषेक, रुद्राभिषेक गणेश पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ विदित शुभारंभ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here