Homeराज्यउत्तराखण्डमहंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस...

महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – जूना अखाड़ा के महंत महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दीपक और राहुल नाम के ये आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दो दिन पहले जूना अखाड़ा परिसर में बने कमरे में आकर ठहरे थे। यहां पर शराब का सेवन कर रहे थे। जिसे लेकर महंत महाकाल गिरी और उनके शिष्यों ने जब आपत्ति की तो उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में जूना अखाड़ा के आश्रम से इन्हें निकाल दिया गया था।

जिसके नाराज होकर दोनो युवकों ने सोमवार रात को वापस आकर महाकाल गिरी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किए बेसबॉल स्टिक भी बरामद कर लिए हैं। आपको बता दें कि हमले में महंत महाकाल गिरी को गंभीर चोटें आई थी। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments