Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में सैकड़ों नाग देवता के भक्तों ने की कलश यात्रा में...

मसूरी में सैकड़ों नाग देवता के भक्तों ने की कलश यात्रा में शिरकत, 500 साल पुराने नाग मंदिर में आयोजित होगी शिव महापुराण महाकथा।

देहरादून/मसूरी – मसूरी के नागदेवता मंदिर समिति ने हाथीपांव रोड स्थित नाग मंदिर परिसर में आयोजित 13 वां महारूद्व यज्ञ एंव शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने डोली और कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व मसूरी के क्यार कुली भट्टा गांव से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, महिलाओं ने सर पर कलश रखकर नंगे पैर करीब 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। इस अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

भक्त पारंपरिक वाद्य यंत्रों की घून में नाग देवता की भक्ति में झूमते हुए नजर आये। इस दौरान नाग देवता के भक्तों ने नागराज के जयमंत्र के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। महिलाओं ने सर पर कलश रख कर, नंगे पैर धुमावदार पहाड़ी रास्ते के करीब 10 किलो मीटर का सफर पैदल तय कर नाग मंदिर पहुंची। यात्रा के पड़ावों पर पर्यटकों व राहगीरों ने भी भगवान नाग देवता की डोली के दर्शन किए। कलश यात्रा के नाग मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने कलश को श्रीमद भागवत कथा मंडप में स्थापित किए। जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भगवान नाग देवता के दर्शन किए और शिवलिंग जलाभिषेक किया और नाग देवता की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
स्थानीय निवासी राकेश रावत और होशियार सिंह का मानना है कि कलश यात्रा के दौरान महिलायें अपने सर पर रखे कलश को हटाती नहीं है. क्योंकि अगर कलश हट जाये तो यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि यह मंदिर 500 साल पुराना है। कई साल पहले एक गाय शाम के समय चरकर अपने गौशाला में पहुंचती है तो उसके थानों में दूध नहीं पाया गया क्योंकि वह अपना दूध पत्थर पर छोड़ कर आ जाती थी, जिसे नाग देवता पी जाते थे। गौर है कि मालिक द्वारा एक दिन गाय का विदा किया गया तो उन्होंने गाय को पत्थर पर दूध छोड़ते देखा कि उस दूध को एक नाग पी रहा था। तभी से इस स्थान पर नाग मंदिर की स्थापना की गई। जिसे प्यार कुली भट्टा गांव के लोग नागदेवता को कुलदेवता मानने लगे। वहीं, इस दिन नागपंचमी के एक सप्ताह पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में त्यौहार के रूप मे मनाया जाता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular