Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में एक बार फिर पर्यटकों ने स्थानीय युवकों पर किया धारदार...

मसूरी में एक बार फिर पर्यटकों ने स्थानीय युवकों पर किया धारदार हथियार से वार, दो लोग घायल।

देहरादून/मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात को देर शाम को कुछ पर्यटकों के द्वारा मामूली कहासुनी पर दो स्थानीय युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मसूरी घंटाघर के पास एक युवक अपने परिवार के साथ अपने घर जा रहा था कि सड़क किनारे खड़े पर्यटक पर गाडी लग गई, जिसके बाद पर्यटकों द्वारा युवक से अभद्रता गाली गलौज की गई, जिसका युवक द्वारा विरोध किया गया जिस पर पर्यटक द्वारा युवक की नाक पर धूसा मारकर घायल कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुछ देर बाद जब युवक ने उसकी तलाश की तो एक नाई की दुकान पर छुपा हुआ था जिस पर पर्यटकों द्वारा युवक को अपने सामने देख कर उस पर नाई की दुकान पर रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसके साथ में उसके साथी पर भी पर्यटकों द्वारा हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने एक पर्यटक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीन हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को मसूरी के उप जिला चिकित्सालय ले जाएगा जहां पर उपचार किया जा रहा है घायल युवक ने बताया कि हल्की कहासुनी पर पर्यटकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया वहीं अस्पताल में भी पुलिस के साथ अभद्रता की गई वही गोली से मारने की धमकी दी गई है। स्थानीय निवासी मनीश कुकशाल ने कहा कि मसूरी में नशे की हालत में कई ऐसे पर्यटक देखे जाते हैं जो छोटी से बात पर जान से मारने की धमकी देते हैं और कई र्प्यटकों द्वारा हाल में अलग अलग घटनाओं में स्थानीय लोगो पर जानलेवा हमला भी किया है। उन्होंने कहा कि मसूरी में पुलिस फोर्स की भारी कमी है जिससे आए दिन मसूरी में घटनाएं बढ़ रही है उन्होंने सरकार से मांग की है कि मसूरी में तत्काल पुलिस फोर्स बढ़ाई जाए। मसूरी पुलिस ने बताया कि घंटाघर के पास कुछ र्प्यटकों द्वारा युवक किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिसमें दो लोग सतीश पुत्र गुलाब सिंह (35) निवासी चामासारी मसूरी और मोहन चमोली पुत्र आंनदमंणी चमोली(40) निवासी हुसैन गंज मसूरी गंभीर रूप् से घायल हो गए जिनका उप जिला चिकित्सालय भेजा गया वही आरोपी अरविंद पुत्र सुजन सिंह (45) निवासी शामली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वह अन्य तीन की तलाश की जा रही है। उन्होने कहा कि पीडित युवकों के द्वारा हमला करने वाले र्प्यटकों के खिलफ तहरीर दे दी गई वह पुलिस मामले की जांच कर नियमानुयार कार्यवाही कर रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments