Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का हुआ पर्दाफाश।

मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का हुआ पर्दाफाश।

देहरादून – उत्तराखंड के मसूरी में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तीन पुरुषों और दो महिलाओं को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष हरियाणा और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि एक दिल्ली और दूसरी महिला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की रहने वाली है।

 

पुलिस ने एक कार, एक एसयूवी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरोह पर्यटकों को व्हाट्सएप और ऑनलाइन साइट जस्ट डायल से संपर्क कर शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, बरामद कारों से महिलाओं को ठिकाने तक पहुंचाया जाता था।

एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूडी को शहर देह व्यापार की शिकायतें मिल रहीं थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून और एसओजी की टीम बनाकर रैकेट के भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा गया। दोनों टीमों को पता चला कि हरियाणा के कुछ लोग स्पा सर्विस के नाम पर देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों से महिलाओं को लाकर व्हाट्सएप और आनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) बिशाखा अशोक भड़ाने के निर्देशन पर शनिवार की रात एएचटीयू टीम, पुलिस और एनजीओ इंपावरिंग पीपल के मुख्य कार्यकारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ भट्टा गांव के पास होटल में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार निवारण में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, टैबलेट और नकद धनराशि भी बरामद की है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर के स्पा सेंटरों की समय-समय पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती है, साथ ही स्पा संचालकों को हिदायत भी दी गई है। गिरफ्तार सभी लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. View vast types of shields. These grant sure joy. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] fast. Pick your type well.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular