Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी टिहरी बाईपास लक्ष्मण पुरी के पास भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त, भारी...

मसूरी टिहरी बाईपास लक्ष्मण पुरी के पास भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं मसूरी टिहरी बाईपास 707 ए राष्ट्रीय राजमार्ग लक्ष्मण पुरी के पास भूस्खलन होने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही में खासी दिक्कतें पेश आ रही है। लगातार हो रहे भूसखलन के बाद प्रशासन द्वारा टिहरी बाइपास रोड पर भारी वाहानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, वही छोटे वाहनों को भी खतरा हो सकता है। मसूरी टिहरी बाईपास में भूस्खलन होने की सूचना मिलने पर मसूरी नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन, मसूरी पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं जिला प्रशासन के कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी, सतेंनद्र कुमार और होमगार्ड दर्शन बडोनीं द्वारा स्वयं सड़क किनारे पत्थर लगाकर पत्थर लगाए गए, जिससे किसी लोगो को द्वातिग्रस्त सडक के बारे में पता चल सके और किसी प्रकार की भी घटना को टला जा सके। नायब तहसीलदार ने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल को राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे दी गई है। वही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तत्काल क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाए।

उन्होंने बताया कि मसूरी टिहरी बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग लोगो द्वारा टिहरी और धनोल्टी आने जाने वाला के लिये प्रयोग किया जाता है ऐसे में अगर बारिश होती है तो सड़क का एक भाग क्षतिग्रस्त हो सकता है जिससे सड़क को बंद करना पड सकता है। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर द्वातिग्रस्त सडक का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आता है तो यह मार्ग बड़े और छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। वहीं टिहरी धनोल्टी से मसूरी आने जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा, जिससे कि उनको किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular