Homeराज्यउत्तराखण्डधनगढ़ी नाले में बाढ़ से पहाड़ की लाइफ लाइन बंद, रामनगर NH...

धनगढ़ी नाले में बाढ़ से पहाड़ की लाइफ लाइन बंद, रामनगर NH 309 पर वाहनों की लगी कतार।

नैनीताल/रामनगर – देर रात से हो रही बारिश ने एक बार फिर कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 पर स्थित गढ़ी नाले में बाढ़ आ गई। इससे रामनगर से पहले नाले के दोनों ओर का यातायात रुक गया। पहाड़ की लाइफलाइन एनएच 309, धनगढ़ी नाले ने फिर यात्रियों की रफ्तार को रोक दिया।

बता दें कि एनएच 309 पर बरसाती नाला धनगढ़ी उफान पर है। मोहान से लेकर सुंदरखाल तक फंसे पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग बारिश होने की वजह से जाम में फंसे हैं। लोगों का आरोप है कि अब जल स्तर कम होने के बावजूद एनएच और स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी से मार्ग दुरुस्त करने में लाहवाली की जा रही है। इसे लेकर भाजपा नेता गणेश रावत ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम धीरज गल से शिकायत की है। आये दिन बारिश होने पर यहां पानी आने के कारण मार्ग बाधित हो जाता है। कार्यदायी संस्था द्वारा भी वैकल्पिक मार्ग को सही से नहीं बनाया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments