Homeराज्यदिल्लीमनोज तिवारी को दिल्‍ली बीजेपी की कमान, नित्‍यानंद राय बने बिहार भाजपा...

मनोज तिवारी को दिल्‍ली बीजेपी की कमान, नित्‍यानंद राय बने बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष

manoj

टीवी एक्टर से  नेता बने मनोज तिवारी को भाजपा में बड़ा औंदा सौपा गया है। जिसकी औपचारिक घोषणा आज शाम को कर दी जाएगी। वहीं नित्यानंद राय को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लोकसभा चुनाव में जीत के रूप में प्रारंभिक सफलता ने उन्हें भाजपा की दिल्ली की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा बना दिया था। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी के नाम पर सहमति तीनों एमसीडी के 13 वॉर्डों में हुए उपचुनावों से पहले ही बन गई थी, लेकिन बीच में उप चुनावों की वजह से प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मसले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। अब जाकर इसका ऐलान हुआ है।आपको बता दें कि मनोज तिवारी बीजेपी में शामिल होने से पहले अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थीउन्होंने 2009 में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन नाकाम रहे थे. मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं. तिवारी सतीश उपाध्याय की जगह लेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के एक साल बाद बिहार भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष को बदला गया है। वर्तमान अध्यक्ष मंगल पाण्डेय को हटा दिया गया है और उनकी जगह नित्यानंद राय को अध्यक्ष बनाया गया है। 2014 की लोकसभा चुनाव में बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय ने चुनाव जीता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments