Homeराज्यउत्तराखण्डमणिपुर हिंसा पर उत्तराखंड में सियासत हुई तेज, कांग्रेस ने फूंका केंद्र...

मणिपुर हिंसा पर उत्तराखंड में सियासत हुई तेज, कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला।

देहरादून – उत्तराखंड में मणिपुर हिंसा पर सियासत तेज हो गई है। उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेशभर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया है। राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस की ओर से संयुक्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में महिलाओं को निवसत्र किया जा रहा है लेकिन मोदी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जो कि निंदनीय है।

वहीं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने महिलाओं को निवसत्र करने वाले आरोपियों को मृत्यूदंड की सजा दिए जाने की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular