Homeखेल-कूदक्रिकेटभारत ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा

भारत ने द. अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा

शिखर धवन और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मौजूदा चैंपियन भारत ने आज यहां ग्रुप बी के क्वार्टर फाइनल रुपी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 72 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर  टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।  इस मैच में टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 191 रन पर समेट दिया।

भारत की ओर से शिखर धवन से सबसे ज्यादा 78 रन का योगदान दिया। धवन ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का जमाया।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 191 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने वाकई लाजवाब प्रदर्शन किया और टीम के लिये मजबूत आधार तैयार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular