Homeराज्यउत्तराखण्ड‘‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’’ पर जा रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र...

‘‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’’ पर जा रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिलाई डेंगू डोज……

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज ‘‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण’’ पर जा रहे देवप्रयाग के हाईस्कूल के टाॅपर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भ्रमण पर जाने से पहले इन बच्चों को डेंगू से सुरक्षा हेतु डेंगू डोज भी पिलाई। देवप्रयाग विधानसभा के 55 मेधावी छात्र-छात्राएं 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे। यह भ्रमण रविवार को श्रीनगर से शुरू हुआ।इस भ्रमण के दौरान ये मेधावी बच्चे आईएमए, विज्ञान धाम, एफआरआई, पतंजलि योगपीठ, मंशा देवी, आईआईटी रूड़की व दिल्ली में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान ये बच्चे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को देश की संस्कृति, रहन-सहन व विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण से बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ेगी। जब बच्चे देशाटन के लिए जाते हैं, तो उनकी रूचि का भी पता चलता है, एक-दूसरे से भी बच्चों को काफी सीखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के टाॅप 25 वें स्थान तक आने वाले बच्चों के लिए राज्य सरकार ने ‘‘देश को जानो योजना’’ की शुरूआत की है। इस योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को एक सप्ताह का देशभर में भ्रमण कराया जायेगा। इस भ्रमण के दौरान एक दिन की हवाई यात्रा भी करवाई जायेगी। इस यात्रा के दौरान बच्चों को देश की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के साथ ही प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी कराया जायेगा। इस अवसर पर विधायक विनोद कण्डारी, नगर पालिका अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी देवी, डाॅ. सुनील कुमार डिमरी व शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular