Homeराज्यउत्तराखण्डभारत और नेपाल के बीच बने 2 अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का पिथौरागढ़...

भारत और नेपाल के बीच बने 2 अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का पिथौरागढ़ जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिलाधिकारी रीना जोशी व सीडीईओ दीर्घा राज उपाध्याय (नेपाल) द्वारा संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच नेपाल द्वारा बनाए गए 2 अंतरराष्ट्रीय झूला पुल गस्कु और मलघट्या का उद्घाटन किया गया।

झूला पुल उद्घाटन के लिए पहुंची डीएम रीना जोशी का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भारत और नेपाल के मध्य बने झूला पुल गस्कु का लगभग 3 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। काली नदी पर बना यह झूला पुल लगभग 140 मीटर लंबा है और इसकी भार क्षमता 42 टन है। इसी प्रकार मलघट्या झूला पुल की लंबाई लगभग 135 मीटर है, आसपास के लगभग 3 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है, झूला पुल बन जाने से भारत और नेपाल के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा, जिससे दोनों देशों के मध्य संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

एसएसबी अधिकारी महेंद्र द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष झूला पुल पर बनी चौकियों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की मांग की गई, जिसको जल्द पूरा करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा कहा गया। झूला पुल उद्घाटन के अवसर पर पहुंची नेपाल की जनता द्वारा जिलाधिकारी महोदय के कार्यों की प्रशंसा की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular