Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर 333 युवा अफसर आज...

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर 333 युवा अफसर आज भारतीय थल सेना में शामिल हुए……

देहरादून- भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर 333 युवा अफसर आज भारतीय थल सेना में शामिल हो गए हैं। आज सुबह आईएमए में पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें 423 अफसरों ने हिस्सा लिया। इनमें से 90 जेंटलमैन कैडेट्स नौ अलग-अलग देशों के हैं।
पिछले साल की तरह इस बार यूपी के सबसे ज्यादा 66 कैडेट पास आउट हुए। वहीं उत्तराखंड से इस बार 31 कैडेट सेना में अफसर बने।
आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 423 युवा अफसरों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। चीफ जनरल की मौजूदगी में चैटवुड हॉल के ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल के बाद कैडेटों को भारतीय सेना की शपथ दिलाई गयी।
वहीं पहली बार कोरोना संक्रमण के चलते परेड की भव्यता कम रही। कैडेटों के परिजन भी परेड में शामिल नहीं हो सके। इसके साथ ही कैडेट इस बार छुट्टी में अपने घरों को लौटने के बजाय अपनी-अपनी कमान में रिपोर्ट करेंगे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular