
देहरादून- भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजधानी दून पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया… जिसके चलते पुलिस ने रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही उनको हिरासत में ले लिया…बता दे कि उन्हें राहुल गांधी की रैली पूरी होने तक पुलिस लाइन में रखा गया…और रैली खत्म होने के बाद छोड़ा गया…भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदुओं को निशाना पर लेकर तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है…