Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा के सामने भाजपा कार्यकत्ताओं ने दिया धरना,...

भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा के सामने भाजपा कार्यकत्ताओं ने दिया धरना, लगाया पक्षपात का आरोप….

ऊधमसिंहनगर- उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों लगी भाजपा को उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी जब कार्यकत्ताओं में जोश भरने खटीमा पहुंची भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा मण्डल में एक ही परिवार से भाजपा नेतृत्व द्वारा दो सदस्यों को पद में नामित करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय में धरना देते हुए उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा से युवा मोर्चा अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।

कपिल रस्तोगी को युवा मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष खटीमा बनाने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज जिला कार्यालय में धरना देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सप्रभारी रेखा वर्मा से मुलाकात कर तत्काल पद से हटाने की मांग की है। इस दौरान दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता जिला कार्यालय के गेट पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के भाई को पूर्व में सरकार द्वारा नगर पालिका में पार्षद नामित किया है। ऐसे में एक परिवार के दो लोगो की मिली भगत से पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर से अध्यक्ष द्वारा भेजी गई सूची को दरकिनार करते हुए कपिल रस्तोगी को युवा मोर्चा के अध्यक्ष बना दिया गया। जबकि अन्य कार्यकर्तओं के नाम नगर अध्यक्ष के द्वारा पार्टी में भेजे गये थे। कहा आने वाले वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के विरोध की भी तैयारी की जा रही है।वहीं प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पद नही मिल सकता कुछ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है उन्हें मना लिया जाएगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular