पोखरी:- भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी एवम विकास विरोधी नीतियो के खिलाफ पोखरी बस स्टेशन पर कांग्रेस कमेठी पोखरी द्धारा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व मे जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया. रैली को सम्बोधित करते हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल तथा केन्द्र की भाजपा सरकार का चार साल का कार्य काल विकास के नाम पर शून्य रहा है, जनता को जुमलो के माध्यम से गुमराह किया जा रहा है. महगाई बेरोजगारी से जनता परेशान है, जनता के प्रतिनिधि नदारद है, जनता का दुख दर्द सुनने वाला कोई नही है. भाजपा की डबल इजन की सरकारे विकास के कार्यो से दूर है इनका जुमलो का गुब्बारा आगामी निकाय चुनावो तथा 2019 के लोक सभा चुनावो मे फूट जायेगा . प्रदेश की भाजपा सरकार एक साल मे एक भी विकास कार्य नही कर पायी केवल कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने जो विकास योजनाये शुरु की थी उन्ही का शिलान्यास कर रही है. जनता का राशन मिट्टी तेल चीनी बंद कर दिया है. गैस सिलेण्डर के दाम दुगने कर दिये है, जो कालेज विधालय कांग्रेस सरकार ने खोले थे भाजपा की यह सरकार उनको बद करने पर तुली है.