Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भाजपा विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ...

भाजपा विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला।

हरिद्वार – पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक बंशीधर भगत द्वारा देवी देवताओं को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है।

उनके बयान के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बंशीधर भगत ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर जो बयान दिया है वो निंदनीय है।

ऐसे नेताओं को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए वो विधायक बंशीधर भगत के इस्तीफे की मांग करते है।

इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे है। कांग्रेस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2