हरिद्वार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दे कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को दिनभर पतंजलि योगपीठ में तैयारियां चलती रहीं। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ पहुंचेंगे। वे यहां नवनिर्मित आचार्यकुलम के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। उनका स्वागत योगगुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण करेंगे। भवन के उद्घाटन के बाद अमित शाह समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम भी पतंजलि में ही करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह का यह दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर भी काफी अहम बताया जा रहा है। इस दौरान वह बाबा रामदेव से अपने शिकवे गिले भी दूर करेगें। पतंजलि में वह भाजपा के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा भी कर सकते हैं।