Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की...

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर पहुंचे। जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर धामी ने कहां की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। वही धामी ने मोदी सरकार के कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। वहीं कृषि क्षेत्र पर विचार करें तो भारतीय कृषि की स्थिति और भी ज्यादा गौरवांवित करने वाली है।

कृषि अनुसंधान और किसान कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री धामी ने ने किसानों के लाभ और विभिन्न हितधारकों के लिए रोजगार सृजन हेतु ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया और बताया कि सरकार ने ड्रोन पॉलिसी घोषित कर दी है। यह कृषि क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है। इससे किसानों को बहुत बचत होगी। मोदी सरकार ने ड्रोन संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए शत-प्रतिशत सहायता-अनुदान देने का निर्णय लिया है।


उन्होंने ने कहा कि छोटे किसानों को परेशानी से बचाते हुए उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 10 हजार नए एफपीओ बनाने की योजना लागू की है, जिस पर सरकार 6,865 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। साथ ही 1 लाख करोड़ रुपए के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दलहन-तिलहन व आयल पाम मिशन के माध्यम से सरकार बड़े पैमाने पर किसानों, वैज्ञानिकों व राज्य सरकारों के सहयोग से काम कर रही है, जिसके अच्छे परिणाम भी परिलक्षित हो रहे हैं। धामी ने कहा कि कृषि हमारे देश का मुख्य आधार है, कृषि क्षेत्र मजबूत रहेगा तो देश मजबूत रहेगा। कृषि में ज्ञान-विज्ञान सहित विविध पहलुओं का ध्यान मोदी सरकार पिछले 8 सालों में महत्वपूर्ण फैसले लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का बजट आवंटन लगातार बढ़ा है। वर्तमान वित्त वर्ष में कृषि बजट का आवंटन लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 8 वर्षों में कृषि संबंधी बजट आवंटन में लगभग 6 गुना तक की वृद्धि हुई है। कृषि क्षेत्र में हो रही विकास यात्रा यहीं पर समाप्त नहीं होती है, आवंटन के साथ-साथ रिकॉर्ड खाद्यान्न एवं बागवानी फसलों का भी रिकॉर्ड उत्पादन सरकार के बजट आवंटन का सही दिशा में खर्च होने का प्रमाण है। वर्ष 2021-22 में तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, लगभग 315 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमानित है, वहीं बागवानी क्षेत्र का उत्पादन भी 334 मिलियन टन अनुमानित है, जो अब तक का सर्वाधिक है। कार्यक्रम के दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे इसी के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आई समापन के बाद धामी देहरादून के लिए प्रस्थान कर गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular