Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने देश के पहले...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बताया निकम्मा।

देहरादून – मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्र सरकार के 8 साल को बेमिसाल बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू को निकम्मा प्रधानमंत्री बताते हुए कहा जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए देश के दो टुकड़े कर दिए जबकि भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए या देश के दो टुकड़े करें वह लाखो लोगो की जान गई जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी को अवतार का स्वरूप बताते हुए कहा कि जब जब देश पर आपत्ति आती है, तो कोई अवतार जन्म लेता है। पूर्व में कंस के अत्याचारों का अंत करने के लिए कृष्ण ने जन्म लिया, रावण का अत्याचार खत्म करने के लिए राम ने जन्म लिया परन्तु उनको किसी ने देखे नहीं है परंतु मोदी जी भी एक अवतार है इनको सब लोग देख रहे हैं देश और देश की जनता को बचाने के लिए आए हैं। उन्होंने विपक्ष को दुष्यंत की संज्ञा देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से खुशियां रहने के साथ देश को दुष्यंत उसे बचाने के लिए भी काम करने का आग्रह किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular