चमोली/कर्णप्रयाग – यूकेएसएसएससी, विधानसभा बैक डोर भर्ती, सहकारीता, विडिओ, वीपीडीओ, शिक्षा विभाग आदि भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश नेगी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाले उजागर हो रहे है। भर्ती घोटाले में एक के बाद एक 29 गिरफ्तारियां हो चुकी है। जो कि एक मात्र मोहरे है। अभी तक बड़े मगरमच्छ पकड़ से बाहर है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सगोई ने कहा कि भाजपा सरकार में 15-15 लाख में पेपर बेचे गए है। ऐसे में वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओ के साथ भाजपा ने विश्वासघात किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसटीएफ से जांच करा रही है लेकिन बड़े घोटाले बाज अभी तक उनकी पकड़ से बाहर है। ऐसे में एक मात्र सीबीआई ही इस मामले में पूरी तरह पारदर्शीता से जांच कर सकता है।