उत्तराखंड़- भगवान भोलेनाथ की नगरी में भव्य निर्माण के बाद कुछ ऐसी दिखाइे दे रही है। केदारनाथ में जिस स्थान को दिव्य दर्शन स्थल के तौर पर स्थापित किया जा रहा है, उसका काम अब लगभग लगभग पूरा हो चुका है करीब चार से पांच फीट चौड़ा मंदिर मार्ग की चौड़ाई अब 70 फीट हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह केदारनाथ आ सकते हैं। उन्हें सात अक्तूबर को देहरादून में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करना है। माना जा रहा है कि आठ अक्तूबर को वे केदारधाम में भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे।
इस दौरान वे नई केदारपुरी का भी लोकार्पण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को भी केदारनाथ आने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के अधिकारियों को इसके संकेत दिए। साथ ही पीएम के दौरे से पूर्व सारी तैयारी पूरी करने को भी कहा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी शनिवार को वे केदारपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 30 सितंबर तक मानसून का असर खत्म हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।