Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी ख़बर: विज़न 2020 Exclusive: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह...

बड़ी ख़बर: विज़न 2020 Exclusive: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान, शिक्षा महकमे में हडकंप!  

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान,  शिक्षा महकमे में हडकंप!                                  यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है . पढिये और शेयर कीजिए. 

ऊँची पहुंच वाले भ्रष्ट अधिकारियो को माफ़ नहीं करेंगे , आंदोलन करने वाले कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

देहरदून: उच्च शिक्षा के वे अधिकारी जो मानदंडो का उल्लंघन  कर रहे हैं, पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग इस पर अधिकारी , कर्मचारी नियमावली के अवलोकन के साथ-साथ तथाकथित आंदोलनरत अधिकारियो, कर्मचारियों की पिछली कुंडलियां खंगाल रहा है. जिन लोगों ने भी भ्रष्टाचार को प्रश्रय दिया है अथवा चाहे-अनचाहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कारवाई के डर से भले ही उच्च शिक्षा विभाग के निलंबित अधिकारी मंत्री धन सिंह रावत तथा उच्चधिकारियों से सम्पर्क कर रहे हैं लेकिन उनकी कुंडली पूरी तरह मंत्री तथा उच्चधिकारियों के सामने रखी जा चुकी है। जिसका प्रतिफल उन्हें शीघ्र ही मिलने वाला है। इसके लिये विभाग तथा विभागीय मंत्री कृतसंकल्प हैं।


दून विश्वविद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम के संदर्भ में आये उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह का कहना है कि विभाग में जहां-जहां भी भ्रष्टाचार हुए है उनकी जानकारी उनको मिल चुकी है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने राजनीतिक प्रश्रय के सहारे उच्च शिक्षा को बर्बाद करने का काम किया है उन्हें उसका पूरा प्रतिफल  दिया जाएगा। हमारी सरकार उच्च शिक्षा से मजाक बर्दाश्त नहीं करेगी। हम अपनी सीमा के भीतर रहते हुए ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही करेंगे। यह कार्यवाही दंड अथवा अन्य संदर्भों में भी हो सकती है। यह पूछे जाने पर कि भ्रष्ट अधिकारीयों का स्थानान्तरण भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में कोई भी इस तरह की कार्यवाही दंड नहीं होती है लेकिन जो भी संभव होगा वह जरूर करेंगे तथा उच्च शिक्षा के साथ मजाक नहीं होने देंगे।
डाॅ.  धन सिंह ने कहा कि अभी और कई ऐसे स्थान भी है जिन पर निगाह रखी जा रही है, समय अपने पर हम कठोर कार्यवाही करेंगे लेकिन उच्च शिक्षा को बचाएंगे। मुख्यमंत्री  श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भ्रष्टाचार के खिलाफ  जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ.बी.सी.मेलकानी, प्राचार्य एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीतील,  डाॅ.जगदीश प्रसाद, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देवीधुर, चम्पावत, डाॅ.एस.एस.उनियाल, सहायक प्राध्यापक, एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीतील, डाॅ.एन.के.लोहनी को प्रस्तावित अनुशासनिक कार्यवाही के मद्देनजर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया गया हैै।
इस संबंध् में निलम्बन के आदेश अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह द्वारा जारी किये गये है। उन्होंने जारी आदेश में निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड को उनके प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीतील के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं, कु.मीमांशा आर्य के सत्र 2013-14 की फाईनल परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के पश्चात् पुनः सत्र 2014-15 में उन्हीं विषयों में प्रवेश के नाम पर चल रही धांधली का संज्ञान न लेना, प्राचार्य के रूप में हस्ताक्षर व मोहर को काटने, प्रवेश समिति के गठन के बाद भी अन्य अधिकरियो, कर्मचारियों के द्वारा प्रवेश/ दाखिले में संलिप्तता का संज्ञान न लेना, प्रवेश समिति के सदस्य के हस्ताक्षर न होने के बावजूद महाविद्यालय में छात्रों का प्रवेश देना महाविद्यालय में यूजीसी से प्राप्त ग्रांट का समय पर उपयोग न करना और वापस न करने के आरोपों पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

उन्होंने प्राचार्य एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतीलद्) डाॅ.जगदीश प्रसाद के लिये जारी आदेश में प्रकाश चन्द्र पनेरू को 2014-15 में बीए प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण होने के पश्चात् गलत शपथ-पत्र के आधार पर वर्ष 2015-16 पुनः बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने को पूर्णतः वैध् और नियमों के अनुरूप मानते हुए कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल को संस्तुति प्रदान करने, कु.मीमांशा आर्य से  संबधित प्रवेश प्रकरण वर्ष 2014-15 के समान एक ही जैसे 02 प्रकरणों में से श्री प्रकाश चन्द्र पनेरू के प्रवेश प्रकरण में कार्यवाही करने की अनुशंसा करते हुए महाविद्यालय में भेदभावपूर्ण कार्यशैली, पक्षपातपूर्ण रवैया तथा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण करने में लापरवाही करने के आरोपों पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
इसी क्रम में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा (चम्पावतद्) डाॅ.एस.एस.उनियाल ने एसोसिएट प्रोफेसर गणित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी नैनीताल के कार्यकाल के दौरान कु.मीमांशा आर्य के प्रवेश आवेदन के लिये प्रवेश लिपिक श्री भाकुनी को प्रवेश शुल्क लेने हेतु अनाधिकृत  रूप से निर्देशित करने तथा महाविद्यालय में फर्जी प्रवेश प्रक्रिया में संलिप्त होने के आरोपों पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
इसके साथ ही सहायक प्राध्यापक, एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीतीलद्) डाॅ.एन.के.लोहनी जिनके संविदा प्राध्यापक के कार्यकाल के दौरान कु.मीमांशा आर्य के प्रवेश आवेदन (सत्र 2014-15द्) पर समिति सदस्य या संयोजक न रहते हुए आवेदन पत्रा पर हस्ताक्षर करने तथा महाविद्यालय में फर्जी प्रवेश पत्रा प्रक्रिया में संलिप्त रहने के आरोपों में निलम्बित किया गया है।
इसके साथ ही तत्कालिन प्रवेश लिपिक/कनिष्ठ सहायक (उपनल) श्री दिनेश सिंह भाकुनी को एम.बी.राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) में वर्ष 2014-15 में कु.मीमांशा आर्य को अनुचित प्रवेश में संलिप्तता होने के दृष्टिगत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी, नैनीताल को पत्र लिखा गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments