Homeब्रेकिंग न्यूज़बड़ी राहत: नोटबंदी पर बैकफुट पर आयी सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली...

बड़ी राहत: नोटबंदी पर बैकफुट पर आयी सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली का बड़ा एलान..!!

jaitly-567x395

नई दिल्ली:नोटबंदी से जनता परेशान है। सरकार को यह भी अहसास है कि नोटबंदी का फैसला आने वाले विधानसभा चुनाव पर असर डाल सकता है। इसी को लेकर सरकार कुछ बैकफुट पर दिख रही है। इसलिए आज एक बड़ा एलान नोटबैन के बाद सरकार की तरफ से किया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि  दो करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी और कंपनियां अगर बैंक और डिजिटल माध्यमों से भुगतान मंजूर करती हैं तो उन्हें “कम कर” देना होगा।

 

नोटबंदी के 42वें दिन एक बार फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया है कि आरबीआई के पास नकदी की कमी नहीं है और न सिर्फ 30 दिसंबर तक, बल्कि उसके बाद भी नोटों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके साथ ही जेटली ने ई-पेमेंट अपनाने वाले छोटे और मझौले कारोबारियों को लेकर छूट का एलान किया.

 

डिजिटल लेनदेन अपनाने वाले कारोबारियों को लेकर वित्त मंत्री जेटली ने राहत का एलान किया. उन्होंने कहा कि 2 करोड़ के कारोबार में 12 लाख आय मानी जाएगी. उन्होंने कहा कि अब 8% की जगह 6% ही अनुमानित आय मानी जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular