
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमितों का आकंडा छय हजार के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तराखंड में कोरोना के 6251 नए केस मिलें, तो वहीं 85 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 48318 है तो वहीं 3129 लोगों ने आज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। आज सबसे ज्यादा 2207 पॉजिटिव केस देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 1163, नैनीताल में 673 और ऊधमसिंह नगर में 827 वहीं टिहरी में 163 और पौड़ी जिले में 253 कोरोना के नए केस सामने आए।




