Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: 74 वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से...

ब्रेकिंग: 74 वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा।

देहरादून – गणतंत्र दिवस के मौके पर आज उत्तराखंड कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का बिगुल फूंक दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिलों व हर मुख्यालयों पर आज से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है।

वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि आज से उत्तराखंड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते हम जिले के हर कोने में जाकर राज्य के उन मुद्दों को लेकर जाएंगे जो जनहित से जुड़े मुद्दे है।

साथ ही बीजेपी सरकार के काले कारनामों को चाहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और भर्ती घोटाले का मामला हो या फिर अंकिता हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध का मामला, इन सब तमाम मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। जिस तरह से तमाम पार्टियां आज देश को तोड़ने की बात कर रही है।

वही हम जनता के बीच जाकर यह बताएंगे कि आज भी पूरा देश एक है आज भी सारे हिंदू मुसलमान भाई–भाई है और सब साथ मिलजुल कर रहते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular